ललितपुर

नवागढ़ में अर्चना अरनाथ महामंडल विधान सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में पं.गुलाबचंद पुष्प द्वारा अन्वेषित मनोकामना पूर्ण अतिशयकारी अरनाथ स्वामी के चरणों में अरनाथ महामण्डल विधान विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन भक्तिभाव से किया गया। प्रचारमंत्री ने बताया कि सुबह की बेला में भगवान अरनाथ स्वामी का अभिषेक शांतिधारा की गयी। विधि विधान ब्रह्मचारी जय निशान्त के निर्देशन में सम्पन हुआ। नवागढ़ गुरुकुलम का निरीक्षण अनुपमा जैन जो लगातार नवागढ़ गुरुकुलम की देखरेख कर रही हैं। उन्होंने नमन जैन एवं अस्मिता के साथ बच्चों की परीक्षा कापियों का निरीक्षण किया। उनके पढ़ाई के स्तर का आकलन किया एवं आगामी संचालित होने वाले सत्र के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button