
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बुधवार को सुबह से छाए बादल और हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं दोपहर में जमकर बरसात हुई। करीब 30 मिनट तक मूसलाधार बारिश होती रही। जिससे सड़को पर पानी भर गया। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया।
इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी हुई जिससे छोटे बच्चों को अपने घर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने से किसानों चिंता बढ़ गई।
करीब 30 मिनट तक बारिश होती रही, जिससे शहर के नाले उफना गए और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बरेली के हाजियापुर में जलभराव के बीच एक मृत व्यक्ति का जनाजा निकाला गया। उधर, खेतों में पानी भरने से फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। गेहूं और सरसों की कटाई हो रही है। कई इलाकों में गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है। बारिश होने से दाना काला पड़ने और फसल को नुकसान खतरा बढ़ गया है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है।


