कैराना

अवैध छुरी के साथ युवक गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। कैराना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध छुरी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार अपनी टीम के साथ बुधवार शाम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पानीपत बाईपास पुल के नीचे बस स्टैंड के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आता देख युवक उठकर तेजी से जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जहांगीर पुत्र शौकीन निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कैराना बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध छुरी बरामद हुई। जब उससे छुरी के संबंध में लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और उक्त छुरी किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी। पुलिस ने बरामद छुरी को कब्जे में लेकर सील कर दिया है तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button