कैराना

दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता से मारपीट

‘तीन तलाक’ की धमकी,मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और ‘तीन तलाक’ की धमकी देकर घर से निकालने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला दरबार कला निवासी भूरी पत्नी परवेज ने बताया कि उसका निकाह करीब एक वर्ष पहले हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उस पर दहेज में नकदी और गाड़ी लाने का दबाव बना रहा था। मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की जाती रही। पीड़िता के अनुसार, एक अप्रैल 2026 को उसने थाना कैराना में मारपीट की शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की थी। इसके बावजूद जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने फिर से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।महिला का आरोप है कि पति ने उसे ‘तलाक-तलाक-तलाक’ कहकर संबंध समाप्त करने की बात कही और घर से अलग करने की धमकी दी। इससे वह मानसिक रूप से काफी आहत है। पीड़िता ने कोतवाली कैराना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button