कैराना

गवाही देने आए युवक को दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

कैराना। कोर्ट परिसर के बाहर दिनदहाड़े एक युवक को गवाही देने से पहले ही जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित में दहशत का माहौल है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला बिसातियान निवासी मोहम्मद आदिल पुत्र असलम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह सात अप्रैल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में मुकदमा संख्या 645/2023 (धारा 406 व 506 आईपीसी) में गवाही देने के लिए आया था। आरोप है कि दोपहर करीब 2:45 बजे जब वह कोर्ट के गेट नंबर-1 पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद सुहेब अहमद पुत्र अनीस अहमद निवासी मोहल्ला जैर अंसारियान ने उसे रोक लिया।पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर खुलेआम धमकी दी कि यदि उसने अदालत में गवाही दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर बढ़े तो आरोपी धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली कैराना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button