मथुरा

वृंदावन की गलियों में ई-रिक्शा और ऑटो नहीं आएंगे

नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में यातायात की समस्या के चौतरफा विरोध के बाद पुलिस जागी है। एसपी यातायात ने स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली में बैठक कर व्यवस्था में सुधार के सुझाव लिए। पुलिस प्रशासन नगर में ई रिक्शा एवं ऑटो चालकों का सत्यापन करेगा। संकरी गलियां पूरी तरह से ऑटो और ई रिक्शा मुक्त की जाएंगी। इसे लेकर यातयात एसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।बृहस्पतिवार को कोतवाली में एसपी ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसमें नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के संबंध में उनके सुझाव लिए। लोगों ने कहा कि संकरी गलियों में ऑटो और ई रिक्शा पर रोक लगनी चाहिए। बाहरी वाहनों को नगर में प्रवेश न दिया जाए। कार, बसों को नगर के प्रवेश मार्गों पर बनीं पार्किंग पर ही रोक दिया जाए। नाबालिग बच्चे और दिव्यांगों को ई रिक्शा एवं ऑटो का संचालन न करने दिया जाए। एसएपी मनोज कुमार ने लोगों के सुझाव सुनने के बाद विचार कर यातायात व्यवस्था में सुधार लाने का आश्वासन दिया है। एसपी यातायात मनोज कुमार ने कहा कि नगर की संकरी गलियों में ऑटो और ई रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाए जाएगी। सभी ई रिक्शा चालकों का सत्यापन किया जाएगा। उनके फोटो और जानकारी पुलिस रिकार्ड में दर्ज की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button