बरेली

रोटरी क्लब के 7वें बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन आज से

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी क्लब बरेली साउथ के तत्वावधान में आयोजित सातवें ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आज से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने जा रहा है। इस खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन प्रातः 10:00 बजे विधायक कैंट संजीव अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।टूर्नामेंट के अध्यक्ष अनुपम कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता में बरेली के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। लगभग 200 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विधायक कैंट संजीव अग्रवाल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही टूर्नामेंट की पहली सर्विस कर खेल की शुरुआत करेंगे । मीडिया प्रभारी संदीप मेहरा ने जानकारी दी कि क्लब द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट बरेली की युवा खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज सुबह से ही रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू हो जाएगा, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों के खिलाड़ी जीत के लिए दमखम लगाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button