दुमका

दुमका में जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक, योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

Review meeting of Jal Jeevan Mission and Swachh Bharat Mission in Dumka, instructions to speed up the schemes

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। उप विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति दुमका अनिकेत सचान की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02 के कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक एवं कनीय अभियंता तथा जिला समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत बंद पड़ी जलापूर्ति योजनाओं की मरम्मति के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र अनुमोदन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही एसवीएस (SVS) क्लस्टर योजनाओं के संवेदकों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा कर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरण सुनिश्चित करने को कहा गया। जिन ग्रामों में शत-प्रतिशत एफएचटीसी (FHTC) कार्य पूर्ण हो चुका है और नियमित जलापूर्ति हो रही है, वहां “हर घर जल” सत्यापन कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए बंद पड़े चापाकलों की मरम्मति कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत तरल एवं ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने तथा संरचनाओं के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने की बात कही गई। इसके अलावा पंचायत स्तर पर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन हेतु पृथक्कीकरण केंद्र के निर्माण के लिए मुखिया एवं जलसहिया को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button