दुमका

दुमका में ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान का शुभारंभ, हर बच्चे के नामांकन पर जोर

'School Ruar 2026' campaign launched in Dumka, emphasis on enrolment of every child Open in Google Translate • Feedback

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार इंडोर स्टेडियम, दुमका में जिला स्तरीय ‘स्कूल रूआर 2026 (Back to School)’ के 21 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में सभी बीआरपी एवं सीआरपी को निर्देश दिया कि वे विद्यालय स्तर पर आयोजित 16 दिवसीय गतिविधियों के अंतर्गत अपने-अपने आवंटित स्कूलों का नियमित भ्रमण करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एक भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विद्यालय भ्रमण के दौरान अधिकारी स्वयं भोजन की गुणवत्ता की जांच करें, ताकि बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके। कार्यक्रम में जिला परिषद के उपाध्यक्ष ने भी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि किसी भी समस्या का समाधान मिलकर किया जाए। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई कि शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा और कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर नहीं रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इसका मूल मंत्र दिया—
“पढ़ेगा झारखंड, तभी तो आगे बढ़ेगा झारखंड।”
कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जिला स्तर के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
इसके अलावा Centre for Catalyzing Change (C3), Piramal Foundation और Language and Learning Foundation जैसी गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button