बरेली
महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में महान समाज सुधारक, विचारक एवं क्रांतिकारी विभूति महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह आयोजन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समारोह की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके की गई। इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रोफेसर के.पी. सिंह जी, कुलसचिव श्री हरीश चंद जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फुले जी के चित्र एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह पूरा कार्यक्रम महात्मा ज्योतिबा फुले शोधपीठ के तत्वावधान में एवं डॉ. सुरेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रूटा टीचर एसोसिएशन परिसर के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह, प्रोफेसर सलीम खान, श्री सुधाकर मौर्य सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने एवं उनके योगदान को याद रखने का संकल्प लिया।



