गोड्डा
पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के पहल पर कांग्रेस पार्टी द्वारा पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत लौगाय एवं सरभंगा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज आलम एवं मंडल अध्यक्ष शोएब भाई पूर्व मुखिया जनाब जहांगीर अंसारी, पूर्व मुखिया इकराम भाई, पंचायत अध्यक्ष कासिम भाई एवं दर्जनों सक्रिय कार्यकर्त्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित अध्यक्ष मो मिनहाज आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, जनहितकारी योजनाओं एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों को साझा किया, जिस पर पार्टी पदाधिकारियों ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।



