बाराबंकी

बाराबंकी की सियासत का एक रोशन सितारा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मोहसिना किदवई की याद में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी मे इस गमगीन लेकिन यादगार कार्यक्रम में कई राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को याद किया।जानकारी के अनुसार, मोहसिना किदवई काफी समय से बीमार चल रही थीं और नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां 8 अप्रैल की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही यह खबर बाराबंकी पहुंची, पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई और सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया।उनकी याद में बाराबंकी के मुगल दरबार में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसका आयोजन उमेर किदवई (अध्यक्ष, सेवा सोसायटी) द्वारा किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन और खासकर महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को सराहा। उन्होंने सिलाई, कढ़ाई और अन्य रोजगार योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे आज भी लोग याद करते हैं।
मरहूमा के भांजे और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष फवाद किदवई  ने बताया कि जब भी वे दिल्ली जाते थे, तो वह हमेशा बाराबंकी के हालात के बारे में ही पूछा करती थीं और यहां के लोगों की चिंता करती थीं।
इस दौरान  उनकी बेटी मरियम किदवई  भी नई दिल्ली से कार्यक्रम में पहुंचीं और मंच पर आते ही भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “बाराबंकी से हमारी अम्मी की बहुत गहरी यादें जुड़ी थीं, और आज यहां आकर महसूस होता है कि उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है।”
वहीं दूसरी बेटी ईराम किदवई भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और अपनी मां को याद करते हुए रो पड़ीं।
सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि बाराबंकी से उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा और ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि उनकी यादें हमेशा जीवित रहें।वहीं पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में ऊंचे पद हासिल किए और इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी के साथ काम करते हुए सियासत में अहम भूमिका निभाई, जो बाराबंकी के लिए गर्व की बात है।
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें फवाद किदवई, अरविंद सिंह गोप, विधायक फरीद महफूज किदवई, सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व एमएलसी राजेश यादव (राजू), चेयरमैन इरशाद अहमद कमर, चौधरी इरफान अली, तैयब किदवई, अधिवक्ता नरेंद्र वर्मा, तारीक किदवई सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।पूरे कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा, जहां हर व्यक्ति ने उन्हें एक बेबाक, संवेदनशील और जनता की सेवा करने वाली नेता के रूप में याद किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button