गाजियाबाद
डासना कार्यालय में स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गाजियाबाद : जन शिक्षण संस्थान, गाजियाबाद के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में डासना स्थित कार्यालय पर ‘सावित्री बाई फुले स्वयं सहायता समूह’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का संचालन संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन द्वारा किया गया। बैठक के दौरान समूह द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। समूह की अध्यक्ष रिंकी, कोषाध्यक्ष रीना, सचिव सरिता देवी सहित सदस्य ममता, रीना, नीतू, नीतू सिंह, पायल, वसुंधरा, नेहा शुक्ला और सुप्रिया ने सक्रिय रूप से भाग लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रहनुमा, राम कुमार और रामराज ने विशेष भूमिका अदा की।


