आज आयोजित होगा सहयोगिनी संस्था के 25वी रजत जयंती समारोह एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
बोकारो । बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड के बहादुरपुर स्थित सहयोगिनी संस्था सभागार में दिनांक 14 अप्रैल को दिन के 11 बजे से संस्था के 25वीं स्थापना के रजत जयंती समारोह एवं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन रखा गया है। सहयोगिनी संस्था की स्थापना 2001 को समाज सेवा की भावना के साथ किया गया था। इस संस्था के द्वारा बहु आयामी कार्यक्रम के तहत महिला हिंसा उन्मूलन जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाल विवाह उन्मूलन डायन प्रथा उन्मूलन किशोर किशोरियों के बीच खेल शिक्षण प्रशिक्षण आदि प्रदान कर कौशल विकास करना सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था की सचिव कल्याणी सागर बताती है कि संस्था के द्वारा अनेकानेक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। संस्था की पहचान आज बोकारो जिले से लेकर राज्य औरदेश स्तर पर पहुंच चुकी है। सहयोगिनी संस्था का निबंधन ट्रस्ट एक्ट के तहत किया गया है जो पूरी तरह समाज सेवा के प्रति समर्पित है।



