गोड्डा
हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा में पुलिस पदाधिकारी की ओर से प्रेसवार्ता कर मीडिया को जानकारी दी गई है। बताया गया कि 10.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरिनचारा-शिरसा रोड में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुये मृतक सुधांशु मंडल के पिता संजय मंडल के द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर महागामा थाना काण्ड संख्या – 64/28 दिनांक 10.04.2026 धारा-103(1) बी०एन०एस० के अंतर्गत अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। कांड की गंभीरता को देखते हुए कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी के द्वारा ग्राम हरिनचारा से लोबिन सोरेन उर्फ लुबिन सोरेन को कांड अनुसंधान में आये तथ्यों के आधार पर संदिग्ध मानते हुये हिरासत में लेकर पूछछताछ किया गया, तो लोबिन सोरेन उर्फ लुबिन सोरेन ने इस घटना को अंजाम दिये जाने की बात स्वीकार किया। उनके निशानदेही पर घटना कारित करने में प्रयुक्त इंट और दूसरे पैर का चप्पल बरामद किया गया। घटनाकारित करने वाले व्यक्ति लुबिन हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की भी बात कही गई। बताया कि छापेमारी दल में पु०नि० उपेन्द्र कुमार महतो महागामा प्रभाग, पु०अ०नि० मनोज कुमार पाल थाना प्रभारी महागामा, पु०अ०नि० जुगनू महथा महागामा थाना, पु०अ०नि० रोमा कुमारी महागामा थाना एंव थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।



