शामली

दथेडा मे हजारो की कीमत के भूसे मे लगी आग

अग्निशमन ने ग्रामीणों की मदद से बुझाया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
चौसाना। दथेडा मे मंगलवार की दोपहर के समय कई किसानो के खेतो मे रखे भूसे में संदिग्ध परिस्तिथियो मे आग लग गई । जिससे सभी भूसा जलकर राख हो गया। आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने स्प्रे टंकी की मदद ली और आग को किसी तरह से बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर राजस्व विभाग लेखपाल व पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर जानकारी ली। ग्रामीणों व अग्निशमन ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव दथेडा मे खसरा नम्बर 307 मे यशपाल व वीरेन्द्र पुत्र किसना व रविन्द्र पुत्र धर्मपाल ने गेंहूॅ की फसल काटकर पशुओं के चारे के लिए भूसा एकत्र किया हुआ था। मंगलवार की दोपहर के समय अज्ञात कारणों ने भूसे मे आग लग गई। आसपास के किसानों ने पीडितो किसानों को आग लगने की जानकारी देते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीडित किसानों ने अन्य के साथ मिलकर पानी व मिटटी से किसी तरह आग को बुझाया। सूचना मिलने पर अग्निशमन के कर्मचारी भी मौके पर पहुॅचें। आंकलन पीडित किसानो का दावा है कि 10-12 ड्राली भूसा जलकर राख हो गया। लेखपालों की दो सदस्य टीम भी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुॅची और नुकसान का आंकलन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button