शामली

बैशाखी पर शब्द कीर्तन,गुरुवाणी से संगत हुई निहाल,मेले का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

  चौसाना : बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को कौंथलपुर गुरुद्वारा पर अखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। इसके बाद गुरुद्वारा में हुए शबद कीर्तन में संगत गुरुवाणी का श्रवण कर निहाल हुई। गुरुद्वारे के दीवान हाल में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेक कर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
चौसाना के कोंथलपुर के गुरूद्वारे में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बैशाखी पर्व पर मेले का विशेष आयोजन किया गया । इससे पूर्व गुरूद्वारे को फूलमालाओं से सजाया गया था। गुरूग्रंथ साहिब के साथ सैक्डों लोगो ने सुक्ष्म रूप से नगर कीर्तन निकाला। मंगलवार को गुरूद्वारे मे बाबा अमरीक सिंह ने अपने जत्थे के साथ सिखों के इतिहास का गुणगान किया और मधुर वचनों व गीतों से भक्तो को मंत्रमुग्ध किया। गुरूद्वारे में आये भक्तो ने गुरूग्रंथ साहिब पर माथा टेका और गुरूओं का आर्शीवाद लिया। गुरूद्वारे मे पूरा दिन भंडारे का आयोजन चलता रहा ।जहॉ हजारो की संख्या में लोगो ने लंगर चखा। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही। शब्द कीर्तन के दौरान सत्ता सिंह सरदार, गुरजंट,सोनू, भंगेल सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरबाज सिंह, गुरनवाज सिंह, लखविंदर सिंह,गुरमीत सिंह,गुलाब सिंह, साहब सिंह,गुरमेज सिंह, मानक सिंह,आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button