गाजियाबाद

आंबेडकर जयंती पर महिला शक्ति का प्रदर्शन

सैकड़ों महिलाओं की स्कूटी रैली, बाबासाहेब को दी श्रद्धांजलि

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी विधानसभा क्षेत्र में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती मिश्रा के नेतृत्व में भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।
रैली की शुरुआत 100 फुटा रोड सरकारी अस्पताल से हुई जो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से हुई दो नंबर बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुई जिसमें महिलाओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ भागीदारी निभाई। हाथों में तिरंगा और नारों के साथ निकली इस रैली ने पूरे क्षेत्र में जागरूकता और ऊर्जा का माहौल बना दिया, जहां सभी प्रतिभागियों ने एकत्रित होकर बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर गाजियाबाद महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा, जिला मंत्री सीमा सैनी, जिला मंत्री रूद्रमणि गिरी, पार्षद सुनीता सोमजी, मंडल अध्यक्ष राखी बडगूजर, मंडल अध्यक्ष सरिता चौधरी, मंडल महामंत्री मंजू गुप्ता, एडवोकेट ललित चौधरी, अंजलि गर्ग, रजनी, संगीता सहित अन्य अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
आरती मिश्रा ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और अधिकारों की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। यह रैली महिलाओं के आत्मविश्वास, एकता और सशक्तिकरण का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके योगदान की सराहना की। साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल समाज में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते हैं। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, अनुशासन और सामाजिक एकता से भरपूर रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button