भरत पुर
पेयजल संकट निवारण की मांग ।
सैंधली,नगला सैंधली, लाखा वाली ढाणी,पंडित बस्ती, चावड़ बस्ती व जाटव बस्ती में पेयजल संकट गहराया।
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भरतपुर। उपखंड कार्यालय भुसावर के अधीन ग्राम सैंधली,नगला सेंधली, लाखा वाली ढाड़ी ,पंडित बस्ती, चावड़ बस्ती व जाटव बस्ती में पेयजल संकट व्याप्त है।पूर्व सरपंच सतीश पांडे के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री,प्रमुख शासन सचिव से अलग-अलग भेंट कर ज्ञापन सौंप कर ग्राम सैंधली,नयागांव,दयापुर,लाखा वाली ढाणी,नगला सेंधली,पंडित बस्ती,जाटव बस्ती सहित सेंधली अंचल में पेयजल समस्या निराकरण की पुरजोर मांग रखी है।
प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सरपंच सतीश पांडे के अलावा सरलेश कुमारी सरपंच,सुरेश शर्मा,भूपेंद्र शर्मा खेरली ब्राह्मण,मुकेश शर्मा शहजादपुरा,घनश्याम तिवारी,चरमोली सैनी,पंकज शर्मा,दिलीप सैनी,रमेश सैनी सहित अनेक विभिन्न तमाम संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।



