
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवाडी, खैरथल में गुरुवार को पुलिस स्थापना दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाया गया। अति. पुलिस अधीक्षक जयासिंह ने बताया की सुबह छ बजे से आठ बजे तक पुलिस लाइन सहित सभी कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया वहीं आठ बजे कार्यालय पर पुलिस ध्वज फहराया गया । इस दौरान विशेष टुकड़ी द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया!
परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया!वहीं अलवर ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमे 25 स्टॉफ के अधिकारी व कार्मिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया
उधर, आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा सखी, सीएलजी सदस्य सहित युवाओं को जागरूकता कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा,राजकाप ऐप,बाल अधिकार,सड़क सुरक्षा, आमजन महिला सुरक्षा व पुलिस के नए कानूनों की जानकारी चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई ये सभी कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में किये गए


