भरत पुर

गांव छोंकरवाड़ा कलां के होनहार युवक विजय सिंह जाट का आरएएस में हुआ चयन। 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर। भुसावर उपखंड क्षेत्र के गांव छौंकरवाडा कलां के एक होनहार युवक का ओबीसी एक्स सर्विसमेन कोटे में 14 वीं रैंक प्राप्त करने पर आरएएस में फाइनल सलेक्शन हुआ है। गांव के एकमात्र युवक विजय सिंह (38) पुत्र महाराज सिंह जाट के पहली बार आरएएस बनने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी है। इस होनहार युवक का एक ही सपना था कि एक दिन में गांव में बड़ा अधिकारी बन कर आऊंगा। आरएएस चयनित विजयसिंह जाट ने एक ही प्रतिज्ञा की थी कि जब तक में मेरे लक्ष्य में सफल नहीं हो जाता हूं तब तक में शादी नहीं करूंगा। इसी दृढ़ संकल्प को लेकर उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। उन्होंने परीक्षाओं की तैयारी करते हुए कभी हार नहीं मानी। आरएएस में चयन से पूर्व विजयसिंह नेवी में ऑफिसर रैंक में सेवारत थे। नौकरी के साथ परीक्षा की तैयारी के निरंतर प्रयास के चलते उन्होंने आज एक सुनहरा अवसर प्राप्त किया है। गांव छोंकरवाड़ा कलां के सभी ग्रामीण आरएएस में चयनित होनहार एवं ऊर्जावान विजयसिंह जाट की लगन एवं हिम्मत को सलाम कर रहे है, एवं उसके चयन से एक अलग ही खुशी महसूस कर रहे है। ज्ञात है कि आरएएस में चयनित युवक विजय सिंह के बुजुर्ग पिता महाराज सिंह जाट का 11 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया था। अभी उनके बारह भी नहीं हुए है। इसी गमगीन माहौल में उनके छोटे बेटे के आरएएस में चयनित होने की सूचना मिलते ही सभी आश्चर्य चकित रह गए। गौरतलब है कि आरएएस में चयनित विजयसिंह के पिता महाराज सिंह जाट के दो पुत्र एवं चार पुत्रियां है। बड़ा लड़का भी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button