भरत पुर

भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के प्राकट्य दिवस पर होंगे धार्मिक कार्यक्रम

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजायमान होगा भुसावर कस्बा

अभिषेक, हवन यज्ञ, दीपदान और महाआरती एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम होगा आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल रविवार को भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का प्राकट्य दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा के अनुसार मनाया जाएगा जहां भुसावर कस्बे के ‌सभी विप्र बन्धु और सनातन धर्मप्रेमी आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में अवश्य रूप से सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए विप्र समाज में एक जुटता का सन्देश दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर भगवान परशुराम सेवा समिति के सदस्य महेश चन्द जति ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे के मुख्य वस स्टैण्ड के पास हिन्डौन सड़क मार्ग पर बिजली घर के पास स्थित पारवाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में स्थित भगवान परशुराम जी मन्दिर प्रांगण में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल रविवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा । जहां सर्वप्रथम मन्दिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए फ़ूल बंगला झांकी सजाते हुए सुबह 08 बजे भगवान परशुराम जी की प्रतिमा मूर्ति का अभिषेक, विद्वान पण्डितो द्वारा वैदिक हवन यज्ञ,108 दीपों के साथ महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर कस्बे के बरपाडा कॉलोनी स्थित ब्राह्मण समाज धर्मशाला में भी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया 19 अप्रैल के पावन अवसर पर सुबह 08 बजे हवन यज्ञ, शस्त्र पूजन के साथ सांयकाल 07 बजकर 15 मिनट से दीपदान महोत्सव एवं महाआरती का आयोजन करते हुए भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त विप्र बन्धु समाज जुट गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button