भरत पुर

इस माह का पहला व अबूझ सावा आखातीज 19 अप्रैल को 

भुसावर में 40 जोड़ें बनेंगे जीवन साथी 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रहेंगे मुख्य अतिथि 
तैयारियों को दिया अंतिम रूप, सौपी जिम्मेदारी 
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भरतपुर । मीन मल मास की समाप्ति के साथ एक बार फिर से विवाह समारोह शुरू होंगें जहां 14 अप्रैल को सुबह 09 बजकर 32 मिनट से सुर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही मलमास समाप्त हो गया है। वहीं इसके साथ ही 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया को पहला अबूझ सावा रहेगा। जहां इस दिन आखातीज 19 अप्रैल रविवार को भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के तत्वावधान में माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य, यदुवंशी एवं सैनी समाज का प्रथम विवाह सम्मेलन समारोह सैनी समाज सेवा समिति भुसावर द्वारा बल्लभगढ़ सड़क मार्ग स्थित नायावास के पास सीओ आफिस के परिसर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियों को समस्त सैनी समाज एक जुट होकर अपनी अपनी जिम्मेदारी लेकर जुट गए हैं। वहीं सैनी समाज तहसील भुसावर के अध्यक्ष चन्दर सैनी, उपाध्यक्ष एवं पार्षद रामस्वरूप सैनी बन्टी भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में आगामी 19 अप्रेल आखातीज रविवार को सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर द्वारा प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन सामारोह आयोजित किया जाएगा। जहां राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि द्वारा 40 जोड़ें विवाह बंधन में बंध कर जीवन साथी हमसफ़र बनेंगे जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित विभिन्न क्षेत्रों से पधारें हुए अतिथिगण आशीर्वाद प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर मंगल मय जीवन को लेकर की अपील की जाएगी। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलन में सुबह 07 बजकर 30 मिनट पर कन्या पक्ष खादी ग्रामोद्योग भंडार वर पक्ष दीवान वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में अल्पाहार (नाश्ता) वर पक्ष एवं बारात प्रातः 08 बजे से करके चढ़ाई घोड़ी बैण्ड बजा, डीजे पर चल कर प्रथम आदर्श विवाह सम्मेलन स्थल सीओ आफिस नायावास बल्लभगढ़ सड़क मार्ग पर 11 बजे पहुंचेगी जहां वरमाला एवं आशीर्वाद सामारोह आयोजित करते हुए दोपहर 12 बजे 40 जोड़ें वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ परिग्रहण संस्कार में बंध जाएंगे। वहीं भुसावर कस्बे में सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर भरतपुर के तत्वावधान में आयोजित हो रहे माली, कुशवाह, शाक्य, मोर्य, यदुवंशी एवं सैनी समाज सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल आखातीज रविवार को लेकर समस्त सैनी समाज अपनी हाजिरी लगाकर विवाह सम्मेलन को लेकर अन्तिम रूप दिया जा रहा और समस्त सैनी समाज सेवा समिति तहसील भुसावर सहित उपखण्ड क्षेत्र में खुशहाली का माहौल बना हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button