दिल्ली

पश्चिम एशिया से भारतीयों के लिए बड़ी राहत

कुवैत और इजरायल ने खोला एयरस्पेस, जल्द शुरू होंगी उड़ानें

जजीरा एयरवेज और कुवैत एयरवेज ने घोषणा की है कि वे जल्द ही कुवैत से भारत के लिए सीमित उड़ानें फिर से शुरू करेंगे। वे सऊदी अरब के दम्मम हवाई अड्डे से भारत के अलग-अलग शहरों के लिए नॉन-शेड्यूल्ड कमर्शियल उड़ानें जारी रखे हुए हैं।
जैसे-जैसे पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में उड़ानों की स्थिति बेहतर होती जा रही है, एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इजरायल और कुवैत का हवाई क्षेत्र अब खुल गया है और दो एयरलाइंस जल्द ही कुवैत से भारत के लिए सीमित उड़ानें फिर से शुरू करेंगी। ये जानकारी विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी), असीम आर. महाजन ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुई एक अंतर-मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी। महाजन ने कहा कि उड़ानों की कुल स्थिति लगातार बेहतर हो रही है, और इस क्षेत्र से भारत के अलग-अलग हिस्सों के लिए अतिरिक्त उड़ानें चल रही हैं। 28 फरवरी से अब तक, इस क्षेत्र से 12,38,000 यात्री भारत आ चुके हैं।
उन्होंने आगे कहा कि कुवैत का एयरस्पेस अब खुल गया है। जजीरा एयरवेज और कुवैत एयरवेज ने घोषणा की है कि वे जल्द ही कुवैत से भारत के लिए सीमित उड़ानें फिर से शुरू करेंगे। वे सऊदी अरब के दम्मम हवाई अड्डे से भारत के अलग-अलग शहरों के लिए नॉन-शेड्यूल्ड कमर्शियल उड़ानें जारी रखे हुए हैं। इजराइल का एयरस्पेस खुला है, और इस क्षेत्र के शहरों के लिए सीमित उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिनका इस्तेमाल भारत जाने के लिए किया जा सकता है। अतिरिक्त सचिव ने बताया कि एयरलाइंस यूएई और भारत के बीच आॅपरेशनल और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए सीमित कमर्शियल उड़ानें जारी रखे हुए हैं। आज, यूएई से भारत के लिए लगभग 110 उड़ानें चलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और ओमान के अलग-अलग हवाई अड्डों से भारत के अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानें चल रही हैं।
महाजन ने आगे बताया कि कतर का एयरस् पेस आंशिक रूप से खुला है। कतर एयरवेज भारत के अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानें चला रही है। बहरीन का एयरस् पेस खुला है। गल्फ एयरवेज बहरीन से भारत के अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानें चला रही है। इराक का एयरस् पेस खुला है, और इस क्षेत्र के शहरों के लिए सीमित उड़ानें चल रही हैं, जिनका इस्तेमाल भारत जाने के लिए किया जा सकता है। ईरान का एयरस् पेस कार्गो और चार्टर्ड उड़ानों के लिए आंशिक रूप से खुला है। तेहरान में हमारे दूतावास ने कल भारतीय नागरिकों को ईरान न जाने की अपनी पिछली सलाह दोहराई, और जो भारतीय ईरान में हैं, उन्हें जमीनी सीमा मार्गों से निकलने की सलाह दी, जिसमें दूतावास लगातार मदद कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button