खैरथल

खैरथल महाविद्यालय में हुआ विकास समिति की बैठक का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में महाविद्यालय विकास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी प्रदान की कि महाविद्यालय विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने और विविध प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए महाविद्यालय में नवगठित महाविद्यालय विकास समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें राज्यसरकार द्वारा मनोनीत सदस्य, भामाशाह, शिक्षाविद्, अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। बैठक के आरंभ में विकास समिति सचिव डॉ. दीपक कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया तत्पश्चात सहायक लेखाधिकारी मनोज गुप्ता ने गत वर्षों के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। राज्य सरकार के प्रतिनिधि और खैरथल क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक अशोक डाटा और मनीष शर्मा ने महाविद्यालय चारदीवारी, खेल मैदान के समतलीकरण एवं कॉलेज भवन के अग्र भाग में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने के लिए सांसद महोदय से सम्पर्क कर व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा ने कॉलेज कैम्पस में भामाशाहों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का भरोसा दिलाया। बीजेपी मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कॉलेज को स्नातकोत्तर स्तर पर क्रमोन्नत करवाने और प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। शिक्षाविद महावीर चौधरी और प्रताप सिंह ने महाविद्यालय में अकादमिक गतिविधियों के उन्नयन के सुझाव दिए। अभिभावक राकेश कुमार और माया देवी ने अपने विचार रखे, वहीं भामाशाह रमेश चंद गुप्ता और पुरुषोत्तम गुप्ता ने महाविद्यालय के विकास के लिए हरसम्भव सहयोग देने की भावना व्यक्त की। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संकाय सदस्य डॉ. सरस्वती मीणा, श्रीमती साक्षी जैन, डॉ. राहुल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button