गोड्डा
3 मई को रांची चलो का आह्वान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। देश में व्याप्त यूजीसी कानून, महिला बील, जाति-आधारित जनगणना और ओबीसी के सभी संविधान मुद्दे पर चर्चा को लेकर 3 मई को रांची चलें का आह्वान किया जा रहा है।झारखंड आंदोलनकारी सह जैक के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सूरज मंडल ने आह्वान किया है। उन्होंने झारखंड के सभी ओबीसी वर्ग और वैश्य समाज के लोगों को रांची आमंत्रित किया है। उक्त जानकारी गोड्डा जिला ओबीसी वर्ग के नेता राजकुमार भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया। कहा कि गोड्डा से 3-5-26 को हम सभी रांची इंटरसीटी ट्रेन से दर्जनों लोग रांची के लिए रवाना होंगे। दौरान ओमप्रकाश गुप्ता, अनिरुद्ध मंडल, तेजनरायण मंडल, अरूण साह, नारायण मंडल, प्राभाकर कुमार, अजय प्रधान, ओमप्रकाश मंडल, प्रेम शंकर मंडल, केदारनाथ साह आदि उपस्थित थे।



