भरत पुर
गांव तरगवा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर थाना क्षेत्र के हिंडौन रोड पर गांव तरगवा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बल्लभगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। बल्लभगढ़ चौकी के नेत्रपाल ने बताया कि मृतक की पहचान गांव घाटरी निवासी भरतसिंह पुत्र कमल के रूप में हुई है। भरत लाल हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस द्वारा उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भुसावर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।



