खैरथल
नियमों की जटिलता और उत्पीड़न के विरोध में एकजुट हुए व्यापारी
जिले की सभी तहसीलों में बंद रहें खाद बीज प्रतिष्ठान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : महाराष्ट्र से शुरू हुई खाद-बीज विक्रेताओं की बेमियादी हड़ताल की चिंगारी अब राजस्थान तक पहुंच गई है। राजस्थान एग्रीकल्चरल इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार 27 अप्रेल को खैरथल जिले के सभी खाद-बीज विक्रेता एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहें। देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में जिले भर के कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखे। खाद-बीज की दुकानें बंद रहने से कृषि कार्यों में जुटे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा जिला संगठन ने मिली सचिवालय जिला खैरथल-तिजारा पर इक्कठे होकर जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश को ज्ञापन सौंपा और अपनी परेशानियां बताई
व्यापारियों और किसानों का हो रहा अनावश्यक उत्पीड़न
जिला खाद बीज व दवाई विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष रोहतास यादव ने बताया कि यह हड़ताल केवल व्यापारियों की नहीं, बल्कि किसानों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को लेकर भी की जा रही है। वर्तमान कानूनी प्रक्रियाओं और विभागीय नियमों की जटिलताओं के कारण व्यापारियों के साथ-साथ किसानों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन की प्रमुख मांग है कि इन नियमों का तुरंत सरलीकरण किया जाए और जमीनी स्तर पर व्यावहारिक बदलाव लागू किए जाएं। खैरथल-तिजारा जिले में करीब 556 प्रतिष्ठान है जो आज पूरी तरह से बंद रहें। इससे लाखों रुपए का कारोबार भी प्रभावित हुआ। । जिले के खैरथल शहर, मुण्डावर, किशनगढ़ बास,कोटकासिम, हरसौली ,तिजारा तहसीलों मे भी खाद बीज की दुकाने बंद रही। जिलाध्यक्ष यादव ने बताया कि सरकार ने कई नियमों में बदलाव किया है। इसका असर मुख्य रूप से किसानों पर पड़ेगा। फिलहाल एक दिन की सांकेतिक हड़ताल है। सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आगे उग्र आन्दोलन किया जाएगा।
युवा किसान नेता कृष्ण चौधरी के अनुसार अभी किसी फसल के बोने का समय नही है इसलिए इस एक दिन के सांकेतिक बंद से किसानों को विशेष परेशानी नही हुई ।
उधर, खैरथल के समस्त खाद बीज व्यापारियों ने अलग से कलक्टर को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर मुकेश गुप्ता, बेनीप्रसाद कौशिक, राजकुमार शर्मा,सुरेन्द्र शर्मा, गिर्राज गुप्ता,वीरेंद्र चौधरी समेत कई दुकानदार मौजूद रहे खाद बीज विक्रेतो ने कृषि अधिकारी पूर्ण मल व कृषि अनुसंधान अधिकारी आरती सैनी को भी ज्ञापन सौंपा



