बिजनौर

बिजनौर के सिपाही आकाश ने दी जान

महिला सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बिजनौर। लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात बिजनौर के चांदपुर निवासी 26 वर्षीय सिपाही आकाश यादव ने रविवार को आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक सिपाही के पिता की तहरीर पर उसी थाने में तैनात महिला सिपाही आकांक्षा भट्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें मृतक के पिता अनिल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि महिला सिपाही आकाश पर शादी करने के लिए दबाव बनाती थी। आरोप है कि विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि आकाश से रकम ली गई और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी। लेकिन परिजनों के अनुसार, आकाश ने उन्हें फोन और घर आने के दौरान अपनी परेशानी के बारे में बताया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिसमें पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जाएगी। आरोपी महिला सिपाही से भी पूछताछ की जाएगी।
हालांकि, महिला सिपाही पर लगाए गए सभी आरोप फिलहाल शिकायत और एफआईआर पर आधारित हैं। आरोपों की सत्यता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button