भामाशाह डॉ० आर० एस० जाखड़ ने निशुल्क कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं को वितरित की टी-शर्ट।
ग्रामीणों ने डॉ. जाखड़ का साफा पहनाकर स्वागत किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सीकर ,बावड़ी। ग्राम पंचायत चौमू पुरोहितान के राजस्व गांव धीरजपुरा में स्थित शांति शिक्षा विहार सर्व समाज निशुल्क कोचिंग परिवार धीरजपुरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भामाशाह डॉ. आर एस जाखड़ को साफा पहनाकर स्वागत किया गया। ग्रामीण गोपाल गुरावा ने बताया कि भामाशाह डॉ आर एस जाखड़ द्वारा कोचिंग के छात्र छात्राओं को निशुल्क टी-शर्ट वितरित की। इसके बाद ऐचरा परिवार की बेटी मनीषा पुत्री जगदीश ऐचरा के नीक में चयनित होने पर ग्रामीणों ने मुंह मिठा करवाकर कोचिंग में अध्यनरत बच्चों को मिठाई बांटी गई । कोचिंग संचालक गोपाल गुरावा टेलर ने बताया कि पिछले दो साल से सर्व समाज के बच्चों को स्कूल टाइम के अलावा रोज दो घंटे जीके, मैथ, इंग्लिश टेबल्स की पढ़ाई धीरजपुरा ग्राम में निशुल्क करवाई जा रही है। यह प्रयास हम सब लोगों का एक संघ के रूप में है जहां हर समाज के लोग कोचिंग की आर्थिक मदद करते हैं साथ ही कोचिंग में पढ़ाई के अलावा पेन कॉपी सब कुछ निशुल्क दिया जाता है। आसपास क्षेत्र के सामाजिक लोग इस कोचिंग की हर तरह की मदद करते हैं हर महीने रजिस्टर मेंटेन के साथ कोचिंग का हिसाब डाला जाता है। दो टीचर्स की तनख्वाह, स्थान किराया और पेन, कॉपी, कोचिंग के अन्य खर्च हम सब एक संघ के रूप मे वहन करते हैं। इस कोचिंग की प्रेरणा के पीछे बाबा साहेब अंबेडकर दिल्ली यूनिवर्सिटी से आचार्य भन्ते निब्बान पाथिक शान्ति शिक्षा विहार सूरतगढ़ हैं। समय-समय पर उनके मार्गदर्शन के साथ हम शिक्षा को लेकर एक छोटा सा काम कर रहे हैं। नीट में सिलेक्शन होने पर मनीषा ऐचरा का भी साफा बांधकर गांव मुख्य लोगों के साथ डॉ.जाखड़ ने स्वागत किया। डॉ. जाखड़ ने बच्चों को कोचिंग शिक्षा के गुर देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन पढ़ाई के साथ समाज में बैलेंस बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। ओर जो भी बच्चे इस कोचिंग में पढ़ रहे हैं हमारे नीजी हॉस्पिटल की तरफ से हर संभव मेडिकल सुविधा भी निशुल्क रहेगी। यह आश्वासन देते हुए डॉ. साहब ने हमारे गांव की बेटी मनीषा ऐचरा को धन्यवाद दिया। डॉ. जाखड़ ने कोचिंग संचालन करने वाली टीम को साधुवाद कहा और भविष्य में कोचिंग परिवार की हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महादेव राम ऐचरा, मांगीलाल मीणा, कजोड़ मल, सांवर मल, पप्पू, मोटाराम, सुरेश कुमार ऐचरा,नाथूराम शर्मा सहित गांव के मुख्य लोग शामिल रहे।



