बोकारो
गोबरगढ़ा हनुमान मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर का हुआ ढलाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। नावाडीह प्रखंड अंतर्गत गोबरगढ़ा हनुमान मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर का हुआ ढलाई
कार्य जन सहयोग से किया गया। जिसका शुभारंभ मंदिर निर्माण कमिटी के सचिव प्रवीण रजक ने नारियल तोड़ कर किया। इस अवसर पर कमिटी के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी ढलाई कार्य में श्रमदान किए। इस पुनीत कार्य के सहयोग में बालेश्वर महतो, विजय साव,सुभाष कुमार,लाठी साव ,सहित कई लोग शामिल थे।



