नीट परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा
Deputy Commissioner inspected examination centres for NEET exam, reviewed preparations

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 3 मई को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 को लेकर उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं पाकुड़ पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, स्वच्छता, बिजली, पेयजल एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाए। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखी जाएं ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या व्यवस्थागत समस्या न हो। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, कार्यपालक पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



