झुंझुनू

धूमधाम से मनाया बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव धम्म संदेशों से गुंजायमान रहा जयपहाड़ी गांव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जयपहाड़ी में प्रभात फेरी एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि कार्यक्रम भंते विनयपाल के सानिध्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल आरंभ हुई प्रभात फेरी जय पहाड़ी नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बुद्ध विहार जय पहाड़ी में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा एवं महिलाएं शामिल हुई। पूरे नगर का वातावरण बुद्ध वंदना, जय भीम एवं धम्म के संदेशों से गुंजायमान रहा। प्रभात फेरी के माध्यम से गौतम बुद्ध के उपदेश शांति, अहिंसा, करुणा और समानता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर की गई। भंते विनयपाल ने अपने धम्म उपदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही समाज में व्याप्त भेदभाव, हिंसा और अशांति को समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर लता चंदन बीडीके हॉस्पिटल झुंझुनूं रही।
अध्यक्षता विजय गोपाल कोषाध्यक्ष डॉक्टर घासीराम विकास समिति झंझुनू द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि रामानंद आर्य, मालीराम , सत्यनारायण गर्वा, डॉ अशोक गर्वा , ईश्वर लाल मण्डाड, महावीर सिंह जोया आदि रहे। कार्यक्रम के वक्ता डॉ विकास काला, मनोज मेघवाल, विकास गोठवाल, राजवीर सिंह नारनोलिया, ओमप्रकाश सुनिया, रामपाल सीकर रहे। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही सभी ने एकजुट होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों के समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद के रूप में खीर का वितरण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन बुद्ध विहार ट्रस्टी सचिव बलबीर सिंह काला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बुद्ध विहार ट्रस्टी मैनेजर दुर्गा प्रसाद बोयल, पूर्व भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा, पूर्व चेयरमैन सतवीर बरवड़, डॉक्टर विकास काला, डॉक्टर राजेंद्र मेहरिया,जय पहाड़ी सरपंच प्रतिनिधि यशपाल शेखावत, पंकज बौद्ध,आकाश आल्हा, अनिल बाडेटिया,बनवारी लाल गोठवाल, रोहितास बोयल, ओमप्रकाश सुनिया, अयान खान,वाहिद,अयुब, आवेश ,राजवीर खुडीया, मनोज बोयल,सुभाष, दीपिका,निकिता, इशिका ,चंचल, अभिषेक, नीरज, अंकिता, सुनीता, किताब ,निर्मला, रहीशा, संतरा देवी, अभिलाषा, प्रिंस,धावक, मोहित, नैना, प्रियांशी सहित काफी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button