बरेली
10 मई को रूहेल खण्ड विश्व विद्यालय में होगा भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : भारतीय मजदूर संघ जिला कार्यकारीणी की एक सभा डी.आर.एम.कार्यालय इज्जत नगर स्थित संघ कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 मई को संघ का वार्षिक अधिवेशन रूहेल खण्ड विश्व विद्यालय में आयोजित किया जायेगा।इस अवसर पर ओ.पी.एन.तिवारी को विभाग प्रमुख बनाये जाने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।ओ.पी.एन.तिवार ने सभी को धन्यवाद प्रकट करते हुए सभी साथियों से एकजुट होकर जिला अधिवेशन सफल बनाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि संघ शक्ति कलियुगे संगठन अति महत्वपूर्ण है।बृजप्रान्त संगठन मंत्री शंकर लाल ने श्रध्देय स्वर्गीय श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर.पी. सिंह ने भी सभी से एकजुट होकर संघ के कार्यों को सफल बनाने को कहा।जिला प्रवक्ता गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हमें समस्त अनुवांशिक संगठन के सदस्यों की समस्याओं का निराकरण भी करवाना होगा इसके लिए हम सभी को भरसक प्रयास करना होगा। इस अवसर पर सी.एस. यादव,वसंत कश्यप,पंकज कुमार,ओम प्रकाश,डॉ.ब्रिजेन्द्र संत शरण, डॉ.श्याम सिंह,राहुल गोस्वामी,प्रदीप गंगवार, सी.के.गुप्ता तथा सभी अनुवांशिक संगठनो के जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री उपस्थित रहे।बैठक के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सांसद छत्रपाल गंगवार से मुलाकात की गई सांसद जी द्वारा समस्याओं का त्वरित निराकरण करवाया गया।जिस पर संघ पदाधिकारी द्वारा उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।



