शामली
सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते युवक को पुलिस ने दबोचा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली शामली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते एक युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक पुत्र यशपाल कश्यप निवासी गढ़ीश्याम है। उसके कब्जे से 570 रुपये नगद, एक पेन और सट्टा पर्चा बरामद किया गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।