शामली
वारंटी अभियुक्तों पर शामली पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
शामली। गैर जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना एवं कोतवाली शामली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर 1 मई 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान अभियुक्त इनाम पुत्र रसीद तेली निवासी बुच्चाखेड़ी एवं नवाब सिंह पुत्र सुरेशपाल निवासी करमूखेड़ी को गिरफ्तार किया गया।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी थे। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।