खैरथल

लोकेश मेघवाल मारपीट प्रकरण एस एच ओ सहित तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। भिवाड़ी के चर्चित लोकेश मेघवाल प्रकरण में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों एवं संबंधित थानाधिकारी (SHO) को लाईन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) को सौंप दी गई है।
गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में पीड़ित लोकेश मेघवाल के परिवार से मिलने के लिए गांव झिवाना पहुंचा था। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को 2 दिन का अल्टीमेटम देते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की थी।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम जनदबाव और कांग्रेस पार्टी के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी शुरू से ही मजबूती के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी। जिला अध्यक्ष बलराम यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित को पूर्ण न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई, तो कांग्रेस पार्टी और बड़ा जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button