गोड्डा

महिला से बाइक सवारों ने छीना गले का चैन, जांच में जुटी पुलिस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
मेहरमा। मेहरमा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े छिनतई की एक घटना सामने आई है। जहां पत्तिचक – पिरोजपुर मार्ग के शिव मंदिर के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने एक महिला के गले से सोने का चैन छीनकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर एसआई सत्यदीप व एएसआई सुधीर टोप्पो व सहदेव प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिला से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
पीड़िता रूचि कुमारी, पति नितेश कुमार, ग्राम बरैनी, थाना कहलगांव, जिला भागलपुर निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने माइके शंकरपुर से मां के साथ बाराहाट की ओर जा रही थीं, तभी रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने अचानक उनके गले से चैन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच और छापेमारी शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हाल ही में 17 अप्रैल को रंगदारी, हत्याकांड व छिनतई मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिर आज यह‌ छिनतई की घटनाएं पुलिस के लिए फिर चुनौती बन गई है तथा लगातार जांच पड़ताल किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button