
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल पुलिस ने नकबजनी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सुनसान मकान की रेकी कर देर रात वारदात को अंजाम दिया था। थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया- 7 अप्रैल की रात जसोरिया कॉलोनी, खैरथल में एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने ताले तोड़ दिए और अंदर घुसकर अलमारियों से 1.30 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार 5 अप्रैल को जयपुर गया हुआ था और 8 अप्रैल को लौटने पर घटना का पता चला। घर में लगे CCTV कैमरों में आरोपी रात 1 बजे से 3 बजे के बीच चोरी करते हुए कैद हुए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयासिंह ने बताया आरोपी पहले बंद मकानों की रेकी करते थे। दिनेश कुमार खैरथल में अंडे की दुकान चलाता है, स्थानीय स्तर पर सूने मकानों की पहचान करता था, उसने अपने साथी रूपेश को बुलाया। लोहे की नुकीली रॉड बनवाकर ताले तोड़े गए। देर रात वारदात को अंजाम दिया गया।वारदात के खुलासे मे साईबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही रूपेश कुमार पर चोरी, नकबजनी और मारपीट सहित कई मामले भरतपुर और जयपुर में दर्ज हैं। दिनेश कुमार पर भी पूर्व में एक्साइज एक्ट और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।



