हजारीबाग

केरेडारी थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का 3 गिरफ्तार।

पति ही निकला पत्नी के हत्यारा रास्ते से हटाने के लिए किया हत्या।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिला के केरेडारी थानान्तर्गत बीते 26 अप्रैल को कोले स्टेशन के समीप मोटरसाईकिल सवार पति-पत्नी को गोली मारा गया था। जिसे अस्पताल में ईलाज के क्रम में महिला मंजू देवी की मृत्यु हो गयी थी महिला की पति, विकाश प्रजापति को बेहतर ईलाज हेतु राँची रिम्स रेफर किया गया। घायल विकास कुमार प्रजापति के फर्दब्यान के आधार पर केरेडारी थाना कांड संख्या-53/26, दिनांक-27.04. 2026, धारा-103(1)/118 (2)/309 (6) बी० एन०एस० एवं 27 आर्मस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया। उक्त घटना का त्वरित उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पवन कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन किया गया था।
अनुसंधान के कम में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पति विकास प्रजापति से पुछ-ताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि इसका घर परिवार में इसकी पत्नी के कारण काफी दिनों से अशांति रह रहा था।
बार-बार पंचायती होते रहता था। जिसके कारण मृतक को रास्ते से हटाने के लिए विकास प्रजापति। अपने पिता तथा सुनिल गंझू के साथ मिलकर योजना बनाये थे कि इसको लुट-पाट करने का बहाना बनाकर हेन्देगीर एवं कोले के बीच जंगल में मृतका मंजू देवी (पत्नी) को मार देना है।
पूर्व से बनाये गये प्लानिंग के तहत सुनिल गंझू एवं लालेश्वर गंझू हेन्देगीर के पास एक मोटरसाईकिल के पास इन्ताजार कर रहा था।
विकास प्रजापति अपनी पत्नी के साथ मार्केटिंग करने के बाद लौटते समय हेन्देगीर के कोले रेलवे स्टेशन के पास जैसे ही पहुँचा की इधर पहले से घात लगाकर बैठे सुनिल गंझु एवं लालेश्वर गंझु के द्वारा देशी कट्टा से विकास की पत्नी को गोली मार दिया गया तथा किसी को सक संदेह ना हो इसके लिये हम अपने बाँह में गोली मरवा लिया था।
विकास प्रजापति के निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से नरेश प्रजापति एवं लालेश्वर गंझ को गिरफ्तार किया गया है तथा इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
इस घटना में एक अन्य अभियुक्त सुनील गंझू जो वर्तमान में फिरार चल रहा है, उसके विरूद्ध लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. विकास कुमार प्रजापति उम्र करीब 30 वर्ष पिता-नरेश प्रजापति ग्राम-राय, थाना-खलारी जिला-राँची
2. नरेश प्रजापति उम्र करीब 56 वर्ष पिता-स्व० सिताराम प्रजापति ग्राम राय, थाना-खलारी जिला-राँची
3. लालेश्वर गंझु उम्र करीब 22 पिता-डेगन गंड्झु ग्राम-हरिलेटा थाना-बुढमु जिला-राँची
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामान
1. एक काला रंग का यामाहा कंपनी का मोटरसाईकिल बिना नम्बर का
2. एक काला पर्स जिसमें मेकअप का सामान है।
छापामारी दल में शामिल एवं कांड उद्भेदन में पवन कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग , पु०अ०नि० विवेक कुमार, थाना प्रभारी, केरेडारी , पु०अ०नि० अभय कुमार, थाना प्रभारी, पिपरवार, चतरा , पु०अ०नि० अजय कुमार रविदास, केरेडारी थाना , तकनिकी शाखा, अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय, हजारीबाग ,केरेडारी थाना सशस्त्र बल शामिल थे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button