शिक्षकों के मान-सम्मान और हक के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदेशव्यापी धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष नवनीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पर विशाल धरने का आयोजन किया गया । इस धरने के माध्यम से प्रमुख माँगों का ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया ।
शिक्षक संघ की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:
चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 एवं 21 की बहाली: शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इन धाराओं की पुनः बहाली की जाए।
पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली: शिक्षकों के भविष्य और बुढ़ापे की लाठी ‘पुरानी पेंशन’ को अविलंब लागू किया जाए।
समान कार्य के लिए समान वेतन: वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को उनके श्रम का उचित मूल्य देते हुए समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। 22 मार्च, 2016 की राजाज्ञा का लाभ: उक्त राजाज्ञा से आच्छादित एवं विनियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ प्रदान किया जाए।
तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण: लंबे समय से सेवा दे रहे वंचित तदर्थ शिक्षकों को स्थाई कर उनका विनियमितीकरण किया जाए।
व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक दर्जा: व्यावसायिक शिक्षकों को विनियमित करते हुए उन्हें पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा और सुविधाएं दी जाएं।
मंडलीय अध्यक्ष डॉ रणविजय सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि इन मांगो के अतिरिक्त शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं से जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। धरने को लेकर संघ के मंडलीय मंत्री डॉ नरेश सिंह ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है, लेकिन आज वह अपने मूलभूत अधिकारों पुरानी पेंशन लागू करने के लिए तथा सेवा सुरक्षा से संबंधित चयन बोर्ड की धारा 21 को यथावत रखने आदि माँगों के समर्थन में सड़कों पर उतरने को मजबूर है। धरना को डॉ लाखन सिंह यादव,डॉ सन्तोष गुप्ता,डॉ अखिलेश श्रीवास्तव , डॉ अवनीश कुमार यादव,ओमप्रकाश राय,अरविन्द कुमार उपाध्याय,गोविन्द दीक्षित,मुनीश गंगवार,संजीव महरोत्रा ,मुकेश सक्सेना आदि ने संबोधित किया ।धरने मे ज्ञापन देने के पश्चात पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक अमरकांत जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जनपद के कोने कोने से सैकड़ों शिक्षक और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।संचालन जिला मंत्री मुन्नेश कुमार अग्निहोत्री ने किया ।
कोषाध्यक्ष रामानन्द कोली,मुकुल मोहन त्रिपाठी,शेर सिंह,कामाक्षी शर्मा,सरदार अहमद,सर्वेश शाक्य,संजीव कुमार,आशीष कुमार,सुमित अग्रवाल ओं पी अवस्थी, सुलक्षण पाठक,विनीत शर्माआलोक शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल रहे ।



