बरेली
रोटरी पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रोटरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरीदपुर के एस.डी.एम. राम जन्म यादव उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने ‘मातृ-पितृ पूजन’ के माध्यम से अपने माता पिता की पूजा अर्चना कर भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा प्रकट की ।
खेल और शिक्षा में मेधावियों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि राम जन्म यादव ने विजेता उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिनव अग्रवाल, पीडीजी रवि मेहरा, पीडीजी रवि प्रकाश अग्रवाल, रोटेरियन दिनेश गोयल (आईआईए नेशनल प्रेसिडेंट), संजीव खंडेलवाल, नीरज अग्रवाल (चेयरमैन, रोटरी पब्लिक स्कूल), विशाल अरोड़ा, संदीप मेहरा, विनोद पागरानी, विभोर भारतीय, शरद सक्सेना, आशीष गुप्ता, चंद्र प्रकाश, सुजीत जायसवाल, शेखर अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, नयन अग्रवाल और विनय कृष्ण अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रिंसिपल नेहा मिश्रा और वाइस प्रिंसिपल दीपिका तिवारी के निर्देशन में हुआ।



