ललितपुर

जखौरा पुलिस व आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

90 हजार की अवैध शराब सहित पिता-पुत्र गिरफ्तार

ग्राम सगतगता में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जखौरा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। एसपी मो.मुश्ताक के निर्देशन तथा एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के संयुक्त निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना जखौरा पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम सतगता में संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ग्राम सतगता निवासी सुरेश यादव पुत्र जगत सिंह यादव (52 वर्ष) एवं उसके पुत्र राजीव यादव पुत्र सुरेश यादव को गिरफ्तार किया। बरामद शराब में हावर्ड-5000 बीयर के 455 कैन, रॉयल स्टैग के 25 क्वार्टर, मैकडॉवेल के 39 क्वार्टर, इम्पीरियल ब्लू के 20 पव्वे व अद्धे, 8 पीएम के 7 अद्धे तथा बंटी-बबली टेट्रा पैक के 27 पैक शामिल हैं। बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 2 मई 2026 को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस, उपनिरीक्षक विवेक धामा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार, कांस्टेबल चन्द्रकांत शर्मा, कांस्टेबल श्याम सुन्दर सहित आबकारी विभाग ललितपुर की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button