गोमिया सीओ सह सीडीपीओ आफताब आलम ने बाल विकास परियोजना विभाग के कर्मियों साथ किया समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ आफताब आलम की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक हुई। वहीं बैठक में सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ आफताब आलम ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की और उनकी प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं परियोजना से संबंधित विभिन्न योजना, सरकारी आंगनवाड़ी केंद्र भवन, पेयजल, शौचालय एवं किराया में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र,आंगनबाड़ी केंद्र भवन हेतु भूमि चिन्हित से संबंधित समीक्षा लिया गया वहीं पोषण ट्रैकर एप के सभी बिंदु का भी समीक्षा किया गया । इस दौरान सीओ आफताब आलम ने कहा कि पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना विभाग की पहली प्राथमिकता है, क्योंकि ये बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का दैनिक निरीक्षण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए एवं फोटो ग्रुप में अवश्य डालें ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो वहीं बैठक में प्रमुख योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और इनके बेहतर संचालन हेतु निर्देश जारी किए गए इसके अलावे कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी, मीनू कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू कुमार, अमर मरांडी मौजूद थे।



