बोकारो

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के सदस्यों ने गोमिया बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में दो पत्रकारों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटना को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, गोमिया प्रखंड की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि 28 अप्रैल को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछना पत्रकारों का अधिकार है, लेकिन इसके बदले इस प्रकार की हिंसक प्रतिक्रिया प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।
संगठन के अध्यक्ष राजकुमार स्वर्णकार एवं सचिव अनंत कुमार ने कहा कि अगर पत्रकार निर्भीक होकर अपना काम नहीं कर पाएंगे, तो लोकतंत्र कमजोर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री की मौजूदगी में उनके समर्थकों द्वारा पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने की भी मांग की गई है। इसके अलावा राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सशक्त पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
पत्रकार संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button