गोड्डा
गोड्डा में सड़क हादसों के खिलाफ जनसैलाब, अशोक स्तंभ पर धरना खत्म
लेकिन आंदोलन जारी रहने का ऐलान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन
गोड्डा। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और निर्दोष लोगों की असामयिक मौत के खिलाफ गोड्डा के अशोक स्तंभ परिसर में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना – प्रदर्शन आयोजित किया गया। पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता परमानंद साह ने बताया कि इस धरना में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर लोगों के प्रति अपनी चिंता और प्रशासन के प्रति आक्रोश जाहिर किया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है। बल्कि आम जनता की सुरक्षा और आने वाले समय में हादसों को रोकने के लिए एक जनआवाज़ है। धरना समाप्ति के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी। इनमें रामनगर हाईवे के नीचे स्थायी पुलिस बल की तैनाती, प्रमुख चौक-चौराहों पर बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में सख्त प्रशासनिक निगरानी सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक गोड्डा की जनता सुरक्षित नहीं होगी, तब तक यह आवाज़ लगातार उठती रहेगी। अंत में सभी ने एक स्वर में कहा कि सड़क सुरक्षा और जनजागरूकता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। दौरान दर्जनों युवा उपस्थित थे।


