गोड्डा

हनवारा विद्यालय में टॉपर्स का सम्मान

छात्राओं ने इंटर परीक्षा में लहराया परचम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। महगामा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय हनवारा में इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सफल छात्राओं को फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं तालियों की गूंज के बीच सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह से सराबोर दिखा।विद्यालय के कला एवं विज्ञान संकाय की छात्राओं ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन किया है। कला संकाय में मीनू कुमारी ने 441 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं नूरजहां बेगम ने 424 अंक तथा शर्वरी खातून ने 417 अंक प्राप्त कर टॉप सूची में अपना स्थान बनाया।विज्ञान संकाय में भी छात्राओं का दबदबा कायम रहा। इकरा नजमीन ने 412 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कुलसुम आरा ने 408 अंक एवं अमामा नाज ने 407 अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्राओं की इस सफलता से अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शम्स परवेज, सहायक शिक्षक असलम आजाद, जितेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षकों एवं अभिभावकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से छात्राएं लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। समारोह के दौरान सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button