बाराबंकी
राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव का किया औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव का औचक निरीक्षण किया। बगैर किसी सूचना के अस्पताल पहुंचीं महिला आयोग की सदस्य को अस्पताल की जमीनी हकीकत का आकलन का पता चला इसके उपरांत पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित लाइब्रेरी का जायजा लेते हुए बच्चो से संवाद किया।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने अस्पताल के विभिन्न अनुभागों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, लैब में मरीजों को मिल रही जांच सुविधाओं, वैक्सीन कक्ष, टीबी वार्ड में टीकाकरण और उपचार की स्थिति का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की साफ-सफाई की जांच की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन कर कर्मचारियों की सक्रियता भी परखी। उपस्थित पंजिका मे डा0 मनोज वर्मा, तीन दिन से बगैर किसी सूचना के गायब रहने, महिला चिकित्सक डा0 सुनीता दोहरे बी एम जगप्रसाद, बीपीसीएम चांदनी के अनुपस्तिथ रहने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान आयोग की सदस्य ने अस्पताल में भर्ती महिलाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों से पूछा कि क्या इलाज के बदले किसी प्रकार की पैसों की मांग की जाती है। महिलाओं ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि अस्पताल में दवाइयां समय पर उपलब्ध हैं और किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं होती। उन्हें समान रूप से बेहतर इलाज मिल रहा है।
इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 राधेश्याम गौड़, डा0 दिलीप कुमार, डा0 आर के वर्मा रोहित राय, अनुपम सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
( लाइब्रेरी का लिया जायजा )
राज्य महिला आयोग राज्यमंत्री अंजू प्रजापति ने पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित लाइब्रेरी का जायजा लिया इस दौरान कम्पटीशन की तैयारी कर रहे लाइब्रेरी मे मौजूद दो दर्जन छात्र छात्राओं से संवाद किया तथा मन लगाकर पढ़ने की अपील की। उल्लेखनीय हो कि बड़ागांव पंचायत की लाइब्रेरी मे पढ़ने वाले 8 बच्चो ने कम्पटीशन पास कर सरकारी नौकरी पा चुके है। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने पंचायत भवन के सीएसी सभागार मे चल रही इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण का जायजा लिया और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार योजनाओ से जुड़ने की अपील की राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पंचायत भवन बड़ागांव के रखरखाव एव संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की वही आंगनवाड़ी केंद्र बंद होने पर नाराजगी जताई।
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो, सीएचओ सोनम, एएनएम लक्ष्मी देवी आदि लोग मौजूद रहें।



