बरेली

एसआरएमएस में दो दिवसीय यूपीसीसीडीएसआईकोन 9 और 10 मई को

नामचीन कार्डियो डायबिटोलॉजिस्ट करेंगे मधुमेह और इससे संबंधित बीमारियों पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेलीः एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के जनरल मेडिसिन विभाग और क्लिनिको कार्डियो डायबिटीज सोसायटी ऑफ इंडिया यूपी चैप्टर (यूपीसीसीडीएसआई) की ओर से आयोजित और एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया की बरेली शाखा (एपीआई) के सहयोग से दो दिवसीय कांफ्रेंस यूपीसीसीडीएसआईकोन का आयोजन 9 और 10 मई को किया जाएगा। इसमें देश के 50 से ज्यादा नामचीन कार्डियो डायबिटोलॉजिस्ट मधुमेह और उससे संबंधित अन्य बीमारियों के संबंध में व्याख्यान देंगे। जबकि 500 से ज्यादा डेलीगेट्स इस कांफ्रेंस में शामिल होंगे। यह जानकारी कांफ्रेंस की ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं एसआरएमएस मेडिकल कालेज स्थित मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) स्मिता गुप्ता ने दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button