गाजियाबाद

लोनी में विकास कार्यों की नई शुरुआत

करोड़ों की लागत से होगा दर्जन भर गलियों का निर्माण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद : राष्ट्रीय लोकदल की लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने गुरुवार को वार्ड संख्या 29 एवं वार्ड संख्या 4 के रामपार्क एक्सटेंशन, सुधीर एनक्लेव, रॉयल सिटी और न्यू विकास नगर क्षेत्र की करीब 34 गलियों में विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत नारियल फोड़कर की गई।
इस दौरान स्थानीय निवासियों ने रंजीता धामा का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने बताया कि लोनी नगर पालिका द्वारा लगभग 5 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स और आईसीसी नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी व्यवस्था भी सुचारू होगी।
उन्होंने कहा कि धामा परिवार हमेशा लोनी की जनता को अपने परिवार का हिस्सा मानकर जनहित के कार्य करता आया है। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों और समुदायों के लोगों के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र की गलियां साफ-सुथरी और व्यवस्थित बन सकें।
क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से लंबित गलियों के निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए रंजीता धामा का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर डॉ. नूर, नरेश शर्मा, आदिल, गुलफाम, हरेंद्र पटवाल, जेविनंदर नेगी, तोता सिंह भंडारी, संजीव दीक्षित, कुलदीप गोसाईं, राजेश्वर, मोंटू कलकल, अंकित ढाका, राहुल मलिक, संतोष चौहान, संजय शर्मा, दीपक भाटी, मनोहर सिंह, शैलेंद्र जैन, जाहिद, शब्बीर, अली हसन, माया पांडे, राकेश, अब्दुल, बृजपाल मास्टर जी, सरदार सिंह, कादर सिंह थारू, मीना नेताजी, सुभाष गोस्वामी, विजनेस तेवतिया, चिंटू, गुरनाम कौर, जमील, पूजा, पुष्पा, राशि तिवारी, धनवती देवी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button